छपरा, मार्च 14 -- तरैया। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित एसएच-104 मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शंभू साह और सुबोध पांडे शामिल हैं। दोनों को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कॉर्पियो चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालाजार छिड़काव कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, 11 गांवों में होगा छिड़काव तरैया। रेफरल अस्पताल में कालाजार छिड़काव कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण और वीबीडी पर्यवेक्षक नेशाब आलम ने बताया कि चयनित गांवों में घर-घर एसपी पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। इसके तहत देवढ़ी, गवंद्री, नरायणपुर, पोखरेरा, गलीमापुर, चैनपुर, खराटी, सरेया बसंत ...