बांका, मई 31 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव के समीप रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- कटिहार: हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पहुंची कटोरिया पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। मृतक चांदन थाना क्षेत्र के खिरोहरतरी गांव निवासी स्व हरि दास का पुत्र तूफानी दास (45) बताया गया है। जानकारी के अनुसार तूफानी दास वर्तमान में बांका थाना क्षेत्र के नुनियाबसार गांव स्थित अपनी सस...