पाकुड़, मार्च 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। बाजार स्थित सुभाष चौक गोलंबर में बीते रात गुरुवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर आंशिक रुप से कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात स्कॉर्पियो पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा वाले गोलंबर से जा टकराया। टक्कर की वजह से गोलंबर में लगे स्टील के एक पाइप टेढ़े हो गए हैं। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। घटना के बाद स्कॉर्पियो वाहन दुमका की ओर निकल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...