स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑल्टो कार सवार घायल
मेरठ, अप्रैल 28 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा गांव के निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। स्कार्पियो चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल कार चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक देख उसको मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह अफजलपुर पावटी निवासी शुभ पुत्र हरिसिंह अपने साथी अक्षय पुत्र अशोक के साथ अपनी ऑल्टो कार से किसी काम से बड़ौत जा रहा था। जैसे ही वह रोहटा गांव से आगे पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑल्टो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। कार के अन्दर चालक शुभ घायल हो गया। वहीं बराबर में बैठा अक्षय बाल बाल बच गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.