साहिबगंज, फरवरी 27 -- साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की रात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल रसोई रेस्टोरेंट के संचालक त्रिलोचन साह (48) है। उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...