जौनपुर, मार्च 10 -- बदलापुर। बदलापुर- शाहगंज मार्ग के ऊद्पुरगेल्हवा गांव स्थित पीली नदी के समीप सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गयी। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया 23 वर्षीय विक्की निवासी बड़ेरी कोतवाली मछलीशहर अपने रिश्तेदार आजमगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर निवासी 18 वर्षीय गोलू गुप्ता के साथ शाहगंज की तरफ जा रहा था। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गये। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.