सराईकेला, मार्च 8 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला कांड्रा मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप एक अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आकर राजनगर प्रखंड के जनसेवक सबरम उरांव (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जनसेवक सबरम उरांव ईचागढ़ प्रखंड के बूढ़ालांग गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे राजनगर प्रखंड में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वे मीटिंग में शामिल होने के लिए सरायकेला आए थे। सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में वे कुछ दूर तक सड़क पर घसीटते चले गए। घटना में सबरम के दोनों पैर में गंभीर च...