स्कॉर्पियो का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल
फिरोजाबाद, मई 26 -- थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 40 किमी के पास मथुरा से लखनऊ जा रहे स्कॉर्पियो सवार लोगों की गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, यूपीडा ने घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया जहां चालक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कमलेश पुत्र रामनरेश निवासी मथुरा जय गुरुदेव आश्रम में सेवादार हैं। वह स्कॉर्पियो से विकास पुत्र भूपेंद्र यादव के साथ लखनऊ के लिए जा रहे थे। इसके साथ ही दूसरी गाड़ी में कमलेश की पत्नी और अन्य लोग सवार थे। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर जब स्कॉर्पियो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 40 किमी के पास पहुंची तभी अचानक से उसका टायर फट गया। टायर फटते ही स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.