स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी
दरभंगा, अप्रैल 22 -- दरभंगा। स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बुधवार को दो लोग जख्मी हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। बताया जाता है कि हनुमाननगर प्रखंड के मोरो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरो गांव निवासी स्व. वीरेंद्र चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र पूर्णानंद चौधरी तथा स्व. इंद्रकांत चौधरी के 46 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी बुधवार को दिन के करीब 12 बजे बाइक से कोर्ट के लिए निकले थे। इसी दौरान रामस्वरूपा चौक से लगभग ढाई सौ मीटर आगे सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर मोरो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना परिजनों को फोन के माध्यम से दी गई। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को पहले हनुमाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से बेहतर इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.