दरभंगा, मई 1 -- विकास कुमार,कमतौल। तेज रफ्तार ने गुरुवार रात एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। थाना क्षेत्र के कमतौल-भरवाड़ा मार्ग पर रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। यह हादसा इटोखर पोखर से करीब सौ मीटर पश्चिम तथा ब्रह्मपुर हाट से लगभग 500 मीटर आगे कमतौल की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो करीब 50 मीटर आगे जाकर पलट गई। घटनास्थल पर एक मृतक की जेब में रखा मोबाइल लगातार बजता रहा, जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.