आरा, मार्च 5 -- हादसा-1 -भेाजपुर के पीरो नगर के गांधी चौक पर बुधवार की शाम हादसा -पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो जब्त की, नशे में दो सवार गिरफ्तार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पीरो नगर परिषद के गांधी चौक के समीप बुधवार की शाम स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान पीरो सीएचसी में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी राजेश यादव के 23 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल के डायरेक्टर की गाड़ी चलाता था। हादसे के बाद पीरो थाने के अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने स्कॉर्पियो को गटरिया पुल के पास पकड़ लिया गया। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे, जिनमें दो नशे की हालत में थे। प्रत्यक्षदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.