अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी के पास सोमवार को जमुनीपुर ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा दुर्घटना के शिकार हो गए। सड़क दुर्घटना में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई। हालांकि एयर बैग खुलने से वाहन में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। सुभाष वर्मा जमुनीपुर गांव निवासी रामजी वर्मा के पिता रोहित वर्मा के निधन के उपरांत इल्तिफातगंज घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुबह 10.30 बजे जा रहे थे। उनकी गाड़ी त्रिमुहानी के पास पहुंची थी इसी दौरान सामने से आ रही बस के पास अचानक एक लड़की आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रैक्टर दो खंड में अलग गया। सुभाष वर्मा ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.