गोपालगंज, मई 1 -- गोपालगंज।गोपालगंज में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। नगर थाना क्षेत्र के चौरावं गांव के समीप तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन सीधे आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि सभी लोग डॉक्टर से दिखाकर सदर अस्पताल से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.