स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल
सीतामढ़ी, जून 17 -- सीतामढ़ी। एनएच 104 के रमनगरा के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में सहियारा थाना के शितलपट्टी निवासी उपेंद्र राम की पत्नी माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रागनी कुमारी, गणेशी राम, नीलम देवी, कौशल्या देवी, जिलेविया देवी, संजय साह, कांति देवी, निर्मला देवी और सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायल एक ही परिवार और गांव के हैं। सहियारा थाना क्षेत्र के शितलपट्टी गांव निवासी उपेंद्र राम का परिवार ई-रिक्शा से किसी तांत्रिक के यहां जा रहा था। ई-रिक्शा पर कुल 10 लोग सवार थे। इसी दौरान रमनगरा कमलदह चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.