मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधेपुर/झंझारपुर,निसं/निप्र। झंझारपुर अनुमंडल के अररिया संग्राम थाने की पुलिस ने 756 लीटर नेपाली देसी शराब व स्कॉर्पियो के साथ एक शराब तस्कर को धर-दबोचा। यह कार्रवाई पुलिस ने सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे एनएच 27 पर पिपरौलिया कट के पास की। धराया शराब तस्कर अंधरामठ थाने के गढ़िया गांव का अभिषेक कुमार साफी बताया गया है। अररिया संग्राम थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर स्कॉर्पियो से शराब लेकर एनएच 27 होकर फुलपरास की तरफ से झंझारपुर की तरफ जा रहा है। इसके बाद पिपरौलिया कट के पास पुलिस बलों संग कार्रवाई की गई। स्कॉर्पियो से 21 बोरी में 84 कार्टन नेपाली देसी शराब बरामद हुआ। कार्टन में 300 एमल का कुल 2520 बोतल शराब था। जिसकी कुल मात्रा 756 लीटर हुई। अररिया संग्राम थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने ब...