कटिहार, जनवरी 28 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र कटिहार-प्राणपुर एनएच पर सैरा पुल के समीप मंगलवार की सुबह कटिहार से लाभा की ओर जा रही एनएफ रेलवे का बोर्ड लगा स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई गड्ढे में पलटने के बाद स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक घटना में बाल-बाल बच गया। हलांकि घटना के बाद चालक फरार हो गया। प्राणपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गाड़ी मालिक को फोन से सूचना देकर थाना कागजात के साथ बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि कागजात के जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियो गाड़ी में एनएफ रेलवे का बोर्ड लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि 12 घंटा से गाड़ी गड्ढे में गिरी हुई है। गाड़ी का अगला भाग पेड़ से टकराने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.