स्कॉर्पियों और चेन न मिली तो महिला को घर से निकाला
लखनऊ, मई 26 -- मोहनलालगंज में दहेज में स्कॉर्पियों और चेन नहीं मिली तो महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, देवर और सास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। खुजौली गांव निवासी जीनत बानो ने बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2025 को औरंगाबाद खालसा निवासी मो. अयाज खान संग हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुरालवाले दहेज में दो तोले की सोने की चेन और स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति, देवर और सास मारपीट करती थी। पीड़िता का आरोप है कि बीती 29 दिसंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे पति अयाज खान, देवर मो. रियाज खान और सास नाजुक जहां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि उसके पिता व भाई द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.