प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- कुंडा, संवाददाता। साइकिल से कॉलेज जाते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। सीएचसी से प्रयागराज ले जाने पर उनकी मौत हो गई। चालक स्कॉर्पियो लेकर सीएचसी से भाग निकला। शिक्षिका के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी उमेश कुमार गुप्ता की घर पर ही किराने की दुकान है। उसकी 55 वर्षीय पत्नी मीना कुमारी प्रमोद जूनियर हाईस्कूल पूरे धनऊ में शिक्षिका थी। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह साइकिल से कॉलेज जा रही थीं। जैसे ही वह राम नरेश इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। विद्यालय के लोग दौड़े और स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। सीएचसी में लोग इलाज करने में लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.