सासाराम, अगस्त 22 -- सासाराम। स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कला-कौशल और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेहंदी एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाने के साथ विभिन्न सजावटी सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग कर रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य एवं उप प्राचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला-कौशल विकसित होने के साथ भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी बढ़ती है। यह भी पढ़ें- मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां की तैयार शिक्षकों ने प्रतियोगिता के दौरान ...