शामली, अगस्त 21 -- शहर के स्कॉटिश की पूर्व प्राधानाचार्य आशु त्यागी व प्रशासनिक निदेशक के पुत्र अभिनव त्यागी ने इंग्लैंड में सॉलिसिटर की परीक्षा पास कर परिवार और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ स्कॉटिश विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर है। अभिनव को 27 अगस्त को नियुक्ति संबंधी पत्र प्राप्त होने की उम्मीद है। स्कॉटिश के प्रशासनिक निदेशक डॉ. प्रदीप त्यागी ने बताया कि अभिनव त्यागी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सोनीपत स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन स्थित सिटी यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। इसी दौरान उन्होंने इंग्लैंड में सॉलिसिटर बनने के लिए छह चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा पा...