सिमडेगा, जुलाई 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के मार्ग दर्शन पर जिले ने एक और गौरव प्राप्त किया है।

स्कॉच अवार्ड चयन डीसी के प्रयास से जिला मुख्यालय में बने हेरिटेज सेंटर सह म्युजियम का चयन संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए स्कॉच अवार्ड के सेमी फाईनल में हुआ है। स्कॉच अवार्ड देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो शासन, समावेशी विकास, आईटी में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। स्कॉच अवार्ड के अध्यक्ष समीर कोच्छार के द्वारा सेफा में शॉटलिस्ट किए जाने का प्रमाण पत्र जिले को दिया गया है।

हेरिटेज सेंटर का विकास विदित है कि जिला मुख्यालय में अंग्रेजो के जमाने में बने अनुमंडल कार्यालय को डीसी कंचन सिंह ने संस्कৃতিক, जनजातीय विरासत के संरक्षण और संवर्द्धन का केंद्र बनाने के लिए इसे हेरिटेज सेंटर सह म्युजियम के रूप में विकसीत किया था।...