झांसी, मार्च 7 -- पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है। झांसी से सटे करेरा में पत्नी के मायके से न आने पर स्पैक (कबाड़) कारोबारी ने शादी के 10 महीने बाद जहर खाकर जान दे दी। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी के कस्बा करेरा के रहने वाले राजू जोशी का 25 वर्षीय बेटा अंकन उर्फ अंकित जोशी स्क्रैप का कारोबार करता था। उसकी बीते साल 29 अप्रैल को डूबरा (मप्र) की प्रीति के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच ठीक रहा। फिर अनबन सी होने लगी। बीती 21 फरवरी को प्रीति मायके चली गई। अंकित ने मना किया लेकिन, वह नहीं मानी। बीते रोज पिता राजू बहू को मायके से लेने गए थे। लेकिन, वह नहीं आई। जिससे अंकित खफा हो गया। वह अंदर के कमरे में गया। वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.