बाराबंकी, दिसम्बर 2 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। आइरिस स्कैन की तकनीकी खामियों से त्रस्त किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। धान खरीद में बार-बार आने वाली रेटिना स्कैनिंग की समस्या के विरोध में किसान मुखर होने लगे हैं। अभी गत सोमवार को किसानों ने बरैय्या स्थित खाद एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया था। रेटिना स्कैनिंग सिस्टम से परेशान किसानों की मांग है कि पूर्व की तरह अंगूठा आधारित बायोमेट्रिक व्यवस्था बहाल की जाए। बताते चलें कि धान खरीद में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने इस साल आइरिस तकनीक लागू की है, जिसके तहत किसान और केंद्र प्रभारी दोनों की आंखों की स्कैनिंग अनिवार्य है। लेकिन कमजोर नेटवर्क, मशीनों की तकनीकी खराबी, उम्रदराज किसानों की आंखों में ऑपरेशन या मोतियाबिंद जैसी समस्याओं ने पूरी प्रक्रिया को ठप कर दिया है। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.