बगहा, मई 14 -- बेतिया,एक संवाददाता। स्कैनिंग के दौरान दस्तावेजों की गुणवत्ता और रिकॉर्ड की गोपनीयता बनी रहनी चाहिए। अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं स्कैनिंग कार्य ऐसा होना चाहिए की उसमे त्रुटि की कोई संभावना नहीं रहनी चाहिए। उक्त बाते पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कही। बुधवार को बेतिया राज कचहरी कार्यालय मे चल रहे बेतिया राज के अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं स्कैनिंग कार्य के निरीक्षण राजस्व पार्षद के सहायक सदस्य ऐशर्या जैन के द्वारा किया गया। इनके साथ पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल तथा एडीएम सह बेतिया राज प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा थे। सहायक सदस्य के द्वारा लगभग ग्यारह बजे विभिन्न कम्पनियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटलीकरण एवं स्कैनिंग कार्य को काफी गंभीरता से देख उसकी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- ...