महाराजगंज, अगस्त 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्केटिंग के जुनून और अटूट धार्मिक आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए जिल के दो युवाओं ने एक कठिन और अनोखी यात्रा पूरी की है। हरखपुरा निवासी रितेश व मिठौरा बाजार निवासी शिवशंकर पिछले 25 जुलाई को जिले से स्केटिंग करते हुए धार्मिक यात्रा पर निकले थे, चारों धाम, अयोध्या व खाटू श्याम की यात्रा पूरी कर सकुशल वापस लौट आए हैं।दोनों युवाओं ने अपनी यात्रा के दौरान हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी से पवित्र गंगाजल उठाया। इसके बाद वे स्केटिंग करते हुए प्रसिद्ध शिवधाम ईटहिया मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। गुरुवार को यात्रा पूरी कर महराजगंज नगर में प्रथम आगमन पर सक्सेना तिराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव की अगुवाई में...