बस्ती, जून 20 -- कप्तानगंज। क्षेत्र के दयलापुर गांव के 18 वर्षीय विनीत कनौजिया शुक्रवार को स्केटिंग से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले। शुक्रवार को कप्तानगंज चौराहे से विनीत ने अपनी यात्रा शुरू की। विनीत की मां शुभावती देवी ने तिलक लगाया सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर विनीत का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मनीष कुमार, श्याम, शिवम वर्मा, अरुण सोनी, रोहित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...