गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वसुंधरा स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के छात्रों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली के चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित नेक्स्ट लेवल स्केटिंग प्रतियोगिता स्कूल की तृषा वेदी, प्रत्यूष पांडे, हृदय राज व अद्विक ने स्वर्ण पदक व इशिका गुप्ता ने रजत पदक जीता था। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा ने विजेता छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...