गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- - शहीद स्थल स्केटिंग मैदान में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई गाजियाबाद, वंदना। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद स्थल स्केटिंग मैदान में जीएन रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में जिले से अनाया सिंघल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आरजीओआई रोलर स्केटिंग अकादमी के कोच जितेंद्र पांडेय ने बताया कि अनाया सिंघल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पार्थ अरोड़ा, ऋतिक पाल, नीव कालरा, ताशवी कालरा और विनायक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.