स्केटिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ियों का सम्मान
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़ । इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 पोखरा में प्रतिभाग करने जा रहे स्केटिंग खिलाड़ियों का सम्मान सोमवार को मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटीर में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा भारत नेपाल सिर्फ पड़ोसी ही नहीं परिवार है आपका खेल इस रिश्ते को और मिठास देगा। नेपाल से हमारे सांस्कृतिक जुड़ाव है। सचिव प्रदीप रावत ने बताया नेपाल पोखरा में 25 जून से 29 जून तक इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के स्केटिंग खिलाड़ी हिमांशु धनगर, कल्याणी शुक्ला, जैस्मिन शर्मा, मिहर अग्रवाल, जयंत शर्मा और चिराग कुमार प्रतिभाग करेंगे। सम्मान समारोह में डॉ नीलम पाराशर, रजनीश जैन, अंजना शर्मा, चारुल जिंदल, रिंकू दिक्षित, वंशिका चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.