छपरा, मार्च 27 -- छपरा के कटसा से शुरू हुई स्केटिंग यात्रा में दरभंगा, बेगूसराय, मोतिहारी व छपरा के मुस्लिम युवक हैं शामिल रसूलपुर। सारण जिले के कटसा से स्केटिंग कर अजमेर शरीफ जा रहे पांच मुस्लिम युवकों की टीम शुक्रवार की दोपहर रसूलपुर चट्टी पर पहुंची। स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर पास ही के एक मस्जिद में की नमाज पढ़ी और आगे बढ़े। पीठ पर बैग और तिरंगा लिए स्केटिंग कर जा रहे युवक को देख लोगों को लगा कि ये शायद सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे हों पर दोपहर के नमाज के लिए रसूलपुर में किसी मस्जिद का पता पूछने पर लोगों को उपरोक्त जानकारी हुई।सारण जिले के कटसा के सुहैल अख्तर के यहां से इन युवकों की यात्रा शुक्रवार को सुबह में शुरु हुई जिसमें छपरा परसा के ही नौशाद अली के अलावे दरभंगा के मो राजा, बेगुसराय के मो इमरान, मोतिहारी के जूनैद शामिल हैं।यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.