कोडरमा, मार्च 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के तेतरियाडीह गांव के दो बच्चे सागर कुमार और रंजन कुमार मंगलवार को स्केटिंग करते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल पड़े। करीब 2500 किलोमीटर की इस अनोखी यात्रा को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार सुबह तेतरियाडीह में सैकड़ों ग्रामीण जुटे और बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों बच्चों को सम्मानित भी किया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे करीब 45 दिनों में इस कठिन यात्रा को पूरा करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। इस मौके पर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार मेहता, पूर्व उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, डॉ. दिलीप कुमार और भीम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने बच्चों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.