आरा, मार्च 6 -- चरपोखरी। एक संवाददाता सम्पूर्ण भारत भ्रमण पर स्केटिंग करते हुए दो युवक शुक्रवार को 75 वें दिन भोजपुर जिले के चरपोखरी पहुंचे। बिहार के गयाजी जिले के सीताकुंड निवासी चंदन मेहता और सतीश चौधरी दोनों युवक 16 नवंबर 2025 को स्केटिंग करते हुए संपूर्ण भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अपने विचारों को देशभर में लोगों तक पहुंचाना है। चंदन और सतीश स्केटिंग के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के चरपोखरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने उनके साहस और संकल्प की सराहना की। चंदन और सतीश का लक्ष्य देशभर के सभी 52 शक्तिपीठों का दर्शन करना है। यात्रा में आने वाली चुनौतियों के बारे में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.