स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी के 324 विजेता सम्मानित
वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी, हिटी। काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के समापन पर गुरुवार को 324 विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दो दिनी प्रतियोगिता में नगर निगम के पांच जोन और काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लॉक से प्रतिभागी पहुंचे थे। विभिन्न थीम पर आधारित स्केचिंग के 132, पेंटिंग के 132 और फोटोग्राफी के 60 बच्चों को विजेता घोषित किया गया। इस दौरान मंत्री रवींद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मौसम और वर्षा को लेकर बच्चों के साथ सहज संवाद भी किया और कहा कि मौसम का पूर्वानुमान वैज्ञानिक आकलन पर आधारित होता है और कभी-कभी उसमें परिवर्तन भी हो सकता है। संचालन आशुतोष पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.