रांची, अक्टूबर 12 -- एलओसी जमा करने की समयसीमा और विवरण की जांच रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का विवरण जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी करने का निर्देश दिया है। संबद्ध स्कूल 21 अक्तूबर तक ही एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा कर सकेंगे। साथ ही बोर्ड ने एकबार फिर स्कूलों को आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों और चुने गए विषयों की दोबारा जांच करने की हिदायत दी है, ताकि गलत विवरण के कारण विद्यार्थियों को आगे परेशानी न हो। सीबीएसई ने प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि एलओसी भरने की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थियों का नाम, अन्य विवरण और विषयों से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरी जाए। सूची जमा क...