स्कूल हॉस्टल में छात्र की मौत, हत्या के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार; बच्चों की हुई थी पिटाई
नगर प्रतिनिधि, जुलाई 10 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड़ स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृत छात्र वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी करमहा टोला निवासी राज किशोर शर्मा का बेटा प्रिंस कुमार था। वह हरनाटांड के कौटिल्य पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार सुबह छात्र का शव हॉस्टल के बेड पर पड़ा मिला। इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिचजन के पहुंचने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन ने स्कूल के दो शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुवार शाम बच्चों के साथ मारपीट की गई थी। उनका दावा है कि प्रिंस के शरीर, विशेषकर आंख और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना की सूचना पर रामनगर एसडीपीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.