फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में अब खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों की रुचि और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अब स्कूल स्वयं खेल उपकरण खरीद सकेंगे। इसके लिए हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने नई योजना लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत सभी सरकारी स्कूलों के बैंक खातों में सीधे बजट भेजा जाएगा। अब तक स्कूलों को खेल उपकरण हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजे जाते थे, लेकिन अक्सर ऐसे उपकरण मिलते थे जिनकी स्कूलों में पहले से उपलब्धता होती थी या जिनका उपयोग कम होता था। इससे कई बार नए उपकरण बेकार पड़े रह जाते थे। नई व्यवस्था के तहत स्कूल अपने विद्यार्थियों की पसंद और स्थानीय जरूरत के अनुसार उपकरण खरीद सकेंगे। इससे खेलों में बच्चों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि इससे स्कू...