आरा, अगस्त 5 -- -चयनित पांच विद्यार्थियों के नवाचारों को आगामी 15 सितंबर तक करना है अपलोड -विद्यार्थियों के चयन के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों की चयन समिति करनी है गठित आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना स्कूल स्तर पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना को प्रभावी बनाया जायेगा। इसे ले डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व एसएसए ने कक्षा छह से 12 वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के हेडमास्टर, प्रभारी, नोडल शिक्षक व विज्ञान शिक्षक को निर्देश दिया है। कहा गया है कि भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय का इंस्पायर अवार्ड योजना महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मकता के साथ-साथ नवाचार को बढ़ावा देने को ले महत्वपूर्ण पहल है।

नवाचारो...