दुमका, मार्च 24 -- दुमका। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्कूल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायट की प्रभारी प्राचार्य मधुश्री ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 स्कूल के करीब 110 बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई और प्रतियोगिताओं में प्रोत्साहन मिलेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की ज्ञान और प्रतिभा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में आपसी प्रतिस्पर्धा और सीखने की भावना को बढ़ावा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.