मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- सरैया। प्राथमिक विद्यालय अंबारा तेजसिंह से बुधवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली। विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय कुमार ने गुरुवार को सरैया थाना में आवेदन दिया। बताया कि चोरों ने रसोईघर की खिड़की तोड़कर 250 किलो चावल, 4 किलो दाल, 2 लीटर सरसों तेल, 10 किलो आलू सहित अन्य सामग्री चुरा ली। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.