गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता शहर के अरार मोड़ के समीप स्थित एक निजी स्कूल के बाहर दिवाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इसके साथ ही स्कूल परिसर में घुसकर अन्य सामान की चोरी कर ली गई। मामले में स्कूल प्रबंधक की तरफ से नगर थाना में प्राथमिकी कराई गई है। स्कूल के संचालक लालजी सोनी ने नगर थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया कि स्कूल की सुरक्षा को लेकर स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिसे असामाजिक तत्व व चोरों ने चोरी कर ली है। साथ ही कैमरा को तोड़कर उसके साथ रिल्स बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कारोबारी के घर लाखों की चोरी में खंगाले गए कैमरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.