स्कूल से सात वर्षीय छात्र लापता, गांव के युवक पर आरोप
जौनपुर, मई 17 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय से सात वर्षीय छात्र के लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धरमपुर मधुपुर निवासी चन्द्रभान पटेल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका सात वर्षीय पुत्र रिषी पटेल शनिवार को प्राथमिक विद्यालय धरमपुर पढ़ने गया था। स्कूल की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे होती है, लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन स्कूल पहुंचे। परिजनों के अनुसार विद्यालय के अध्यापक ने बताया कि सुबह करीब 7: 40 बजे गांव का ही कमलेश पटेल स्कूल आया और कहा कि बच्चे की मां ने उसे बुलाया है। यह भी पढ़ें- छात्र लापता, नही लग रहा सुराग, केस दर्ज इसके बाद वह ऋषि को अपने साथ लेकर चला गया। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.