समस्तीपुर, जून 7 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के मालती गांव के वार्ड 5 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी से चोरों ने समरसेबल बोरिंग का मोटर पंप सेट सहित हजारों रुपए की संपत्ति की चोरों ने चोरी कर लिया है। घटना शुक्रवार की रात की बताई गई है। चोरी की सूचना पर उजियारपुर थाना की पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से गर्मी छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था। इसी परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 की सेविका कुमारी रंजू रंजना शनिवार की सुबह केंद्र संचालन करने जब पहुंची तो उनकी नजर समरसेबल बोरिंग पर पड़ी तो देखा कि मोटर गायब था। उन्होंने इसकी सूचना स्कूल के शिक्षकों को दिया। इसके साथ ही एचएम मनोज कुमार पांडेय, विजय कुमार, ओम प्रकाश ओम विद्यालय पहुंचकर चोरी का जायजा लिया। जिसमें मोटर पंप के अलावा स्टार्ट...