सुल्तानपुर, मार्च 6 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय दूल्हापुर द्वितीय से चोरों द्वारा सबमर्सिबल पम्प चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय की शिक्षिका ने थाना दोस्तपुर में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोट दर्ज की। प्राथमिक विद्यालय दूल्हापुर की प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत सीमा देवी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 फरवरी की रात में अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे सबमर्सिबल पम्प को निकाल कर चोरी कर लिया। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में मंगलवार को केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.