बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय शिशवा के परित्यक्त शौचालय से शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले के आरोपितों में शिशवा गांव निवासी मो. अख्तर के पुत्र मो. इरशाद, मो. कमाल के पुत्र मो. जमशेद व मो. कलीम के पुत्र मो. फारूक शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि तीनों धंधेबाजों द्वारा तस्करी के लिए स्कूल के शौचालय में शराब छुपा कर रखी गई थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय शिशवा के पुराने जर्जर शौचालय से 204 लीटर अवैध विदेशी शराब बारामद की थी। पुलिस को स्कूल में शराब रखे होने का तब पता चला जब स्कूल के चौथी कक्षा का एक छात्र कोल्ड ड्रिंक समझकर शराब पी ली थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस द्वारा आरोपित...