अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। महुआखेड़ा क्षेत्र में कुछ दिन पहले स्कूल से लौट रहे एक छात्र के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। लोहे के कड़े से उसके सिर में वार किए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एटा क्वार्सी बाईपास रोड स्थित वसुंधरा एन्कलेव निवासी चेतन के अनुसार नौ फरवरी को नीहार मीरा स्कूल में प्रैक्टीकल देने गया था। छुट्टी के बाद घर आ रहा था। सहार दिल्ली रेजिडेंसी वाले रोड पर क्यामपुर मोड़ निवासी विशाल यादव व उसके चाचा तिलक सिंह यादव ने रोक लिया और हाथ में पहने लोहे के कड़े से सिर पर प्रहार किए, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। किसी दूसरी चीज से दाहिने कान व गाल पर मारा, जिससे कान का पर्दा फट गया और बाई आंख के पास चोट आई है। चेतन के पास एक आई फोन था। जमीन पर फेंककर उसकी डिस्प्ले तोड़ दी। इंस्पेक्टर एकता सिंह ने बताया कि विशाल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.