चंदौली, अप्रैल 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती से सोमवार को घर से पढ़ने के लिए स्कूल निकले तीन बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। नगर के नई बस्ती निवासी नवाब अली ने मुगलसराय कोतवाली में सोमवार की देर शाम प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री और उसके रिश्तेदार के दो नाबालिग बच्चे 13 अप्रैल को घर से नगर के सर्कस रोड स्थित सेंट डेवियर स्कूल बेचूपूर में पढ़ने के लिए निकले थे। दोपहर बाद छुट्टी होने पर बच्चे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है। इस मामले में पुलिस मुकदम...