गोरखपुर, जून 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बदुरहिया चौराहे के पास 16 मई को स्कूल से घर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का लंबे समय तक लखनऊ में इलाज चला। उपचार के बाद उसकी मां ममता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक नसरुद्दीन, निवासी हरैया बाबू टोला (झंगहा), के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...