शामली, दिसम्बर 16 -- हसनपुर लुहारी के जूनियर स्कूल से लौट रहे तीन छात्रो के साथ दो बाइक पर सवार पांच युवको ने की मारपीट । आगे कुछ कार्रवाई करने पर भी दी अंजाम भुगतने की धमकी ।छात्रों के परिजन ने कादरगड पुलिस चौकी मे तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग। गांव हसनपुर लुहारी निवासी सतीश पुत्र शौभाराम ने कादरगड पुलिस चौकी मे तहरीर देकर बताया कि उसके बच्चे गांव के ही स्कूल में पढाई करते हैं। मंगलवार की दोपहर तीन बच्चे तीनो बच्चे अपने घर लौट रहे थे। तभी बाईपास राम मंदिर के निकट दो बाइको पर सवार पांच युवक आये ओर बच्चो के सामने बाइक खड़ी कर गाली गलौज करने लगे। जिसके एक बच्चे ने विरोध किया तो बाइक सवार युवको ने बच्चो के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। किसी तरह भाग कर बच्चो ने अपने जान बचाई। बताया कि बाइक सवार युवको ने आगे भी बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.