मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी इलाके की एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का स्कूल से घर लौटने के दौरान कार सवारों ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने कच्ची पक्की ओपी के माध्यम से सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 14 जुलाई की बताई गई है।छात्रा की मां ने बताया है कि उसकी पुत्री दोपहर बाद करीब 3 बजे स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान नहर के पास से आदित्य राज, उसके पिता जीतू पासवान और मां उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर फरार हो गए। आरोपी मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह काजीमोहम्मदपुर थाने के कलमबाग चौक पर किराए के मकान में रहते हैं। ​एफआईआर में आदित्य राज शादी की नीयत से उनकी बेटी को उठा ले जाने का आरोप लगाया है। बताया है कि जब परिजनों ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हो...