रांची, अप्रैल 29 -- रांची। हटिया में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से चेन छीनकर फरार हो गए। हटिया प्रगति नगर निवासी शिक्षिका रेशु भारती ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी ओबरिया पुल के पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद शिक्षिका थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.